Sunday, May 12, 2024
HomeNAAT SHARIFNEW NAAT SHARIF 2019 EID MILAD UN NABI

NEW NAAT SHARIF 2019 EID MILAD UN NABI

         अस्सलामो अलेकुम दोस्तों इस नात शरीफ ( naat sharif ) मे आपको नमाज़ की अहमियत बताई गयी इंशा अल्लाह आपसे उम्मीद है की इस नात शरीफ ( naat sharif ) को हर मोमिन तक पहुंचाएंगे  एक ऐसी नात जो एक बार दिल से सुनले या पढ़कर समझ ले तो वो नमाज़ी हो जाये  

नात शरीफ 2019 दुनिया की उलझनों में यहां ऐसे पढ़ गए

*नात शरीफ*

दुनिया की उलझनो में यहाॅं ऐसे पड़ गए
छोड़ी यहाॅं नमाज़ तो कितने पिछड़ गए
मिलता है आज हक हमें खैरात की तरह
ईमान पर हमारे ये जाले जो पड़ गए
किरदारे मुसलमां  पे जो मेरी पड़ी नज़र
देखा जो आईना तो मेरे होश उड़ गए
मेले वहाॅं है आए थे लेकर जो फकीरी
दरबार बादशाहों के देखो उजड़ गए
ताकत नमाज़ की थी फक़त साथ कुछ न था
लाखों की फौज़ से वा बहत्तर ही लड़ गए
मेरे नबी की आँखों की ठंडक नमाज़ है
फिर क्युॅं जहाॅं के काम नमाज़ो से बड़ गए
कोइ करे हमें जो नसीहत नमाज़ की
हम लोग ईसी बात पे उनसे झगड़ गए
मै भी पढू नमाज़ यहीं सोचता रहा
रिफअ़त नमाज़ मेरी यहाॅं लोग पढ़ गए

*रिफ़अत दशपुरी*

naat sharif 2019,नात शरीफ 2019 दुनिया की उलझनों में यहां ऐसे पड़ गए
Naat Sharif

 

 
नात शरीफ का वीडियो देखने लिए यहाँ क्लिक करे
 
RELATED ARTICLES

Most Popular