ईद-मिलाद-उन-नबी 2024 ( जानिए खास बातें )

Eid-Milad-Un-Nabi 2024 – ईद-मिलाद-उन-नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लललाहो अलैही व सल्लम कि विलादत (जन्म) की खुशी में मनाई जाती है
ईद-ए-मिलाद (Eid-Ul-Milad), जानिए खास बातें

उन्‍हें इस्लाम धर्म का संस्थापक माना जाता है.! इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से इस्‍लाम के तीसरे महीने ! रबी-उल-अव्वल की 12वीं तारीख, 571 ईं. के दिन ही पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लललाहो अलैही व सल्लम ( Prophet Hazrat Muhammad) की विलादत शरीफ हुई थी !

इस दिन नात शरीफ की मजलिसें लगाई जाती हैं! पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लललाहो अलैही व सल्लम (Prophet Hazrat Muhammad) द्वारा दिए गए ! पवित्र संदेशों को पढ़ा जाता है ! उन्हें याद कर नाते और हदीसे और कसरत के साथ दुरूद शरीफ पढ़ी जाती हैं ! मस्जिदों में नमाजें अदा की जाती हैं.और खूब इबादत की जाती है!

Eid Milad Un Nabi 2024

Eid Milad Un Nabi 2024: अस्सलामो अलैकुम भाइयो और बहनो आपने अंग्रेजी कैलेंडर या हिजरी कैलेंडर में ईद मिलाद उन नबी का चाँद कब दिखेगा , ये देखा होगा ! लेकिन आपको बिलकुल सही और सटीक जानकारी हम देने वाले है !

ज्यादातर सरकारी कैलेंडर के लिस्ट में आपने ईद मिलाद उन नबी की छुट्टी कब है ये जरूर देखा होगा !

क्या आप ईद मिलादुन्नबी,या 12 वफ़ात के चांद के बारे में सटीक जानकारी ढूंढ रहे हैं ? फिर तो आपके लिए mimworld.in सबसे बेहतरीन वेबसाइट है ! यह ब्लॉग इस्लामिक जानकारी के लिए सबसे अच्छी बेवसाइट है !

आप में से ज्यादातर लोग यह जानते ही होंगे इस्लामिक त्यौहारों का Date हर साल बदल जाता है ! क्यूंकि इस्लामिक तारीखे चाँद के दिखाई देने से बदलती है ! इसलिए प्रश्न उठना जाहिर है कि 2024 में Eid Milad Un Nabi Kab hai ?

Eid Milad Un Nabi 2024

मिलाद उन नबी त्यौहार का सही डेट क्या है ?

मिलाद उन नबी भारत सरकार के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार 16 सितंबर 2024 को है ! 04 सितम्बर को अगर चाँद दिखाई देता है तो 16 सितम्बर को ईद मिलाद उन नबी मनाई जायेगी ! और अगर चाँद 05 सितम्बर को दिखाई देता है तो 17 सितम्बर को ईद मिलाद उन नबी मनाई जायेगी ! क्यूंकि चाँद की 12 तारीख़ को ईद मिलाद उन नबी मनाई जाती है !

चाँद के हिसाब से कैलेंडर – अगर चाँद 04 सितम्बर को दिखाई देता है

1 रबी अल-अव्वल 5 सितम्बर
2 रबी अल-अव्वल 6 सितम्बर
3 रबी अल-अव्वल 7 सितम्बर
4 रबी अल-अव्वल 8 सितम्बर
5 रबी अल-अव्वल 9 सितम्बर
6 रबी अल-अव्वल 10 सितम्बर
7 रबी अल-अव्वल 11 सितम्बर
8 रबी अल-अव्वल 12 सितम्बर
9 रबी अल-अव्वल 13 सितम्बर
10 रबी अल-अव्वल 14 सितम्बर
11 रबी अल-अव्वल 15 सितम्बर
12 रबी अल-अव्वल 16 सितम्बर – सोमवार – ईद मिलाद उन नबी

आईये अब पिछले कुछ सालों के रिकॉर्ड्स के हिसाब से भी जान लेते हैं ! कि 2024 में ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार कब हो सकता है ! हम यहाँ पिछले 10 सालो का रिकॉर्ड्स बता रहे है ! की ईद मिलाद उन नबी कब कब मनाई गयी !

01 2014 24 जनवरी
02 2015 13 जनवरी
03 2016 03 जनवरी
04 2017 22 दिसंबर
05 2018 12 दिसंबर
06 2019 01 दिसंबर
07 2018 21 नवंबर
08 2019 10 नवंबर
09 2020 30 अक्टूबर
10 2021 19 अक्टूबर
11 2022 09 अक्टूबर
12 2023 28 सितम्बर
13 2024 16 सितम्बर

 

आप ये पिछले 10 सालों के रिकॉर्ड के हिसाब से खुद अंदाजा लगा सकते हैं ! कि हर साल अलग date में यह त्यौहार संपन्न हुआ है ! आइए थोड़ा इसका और डिटेल जानते हैं ! उम्मीद रखें कि चांद अगर पहले हो जाता है तो 27 सितंबर 2024 को भारत में मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाया जा सकता है !

ईद मिलादुन्नबी क्यों मनाया जाता है ? EID MILAD UN NBI

EID MILAD UN NBI KYU MANATE HAI: इस्लाम धर्म के पैगम्बर यानी हजरत मुहम्मद साहब (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के यौमे पैदाइस (जन्मदिन) की ख़ुशी में मनाया जाता है ! मुस्लिम समुदाय के लिए ईद मिलादुन्नबी का दिन बहुत ख़ास होता है ! क्योकि इस्लाम धर्म की नीव रखने वाले नबी ए पाक, हजरत मुहम्मद साहब (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) का जन्म इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से इस्‍लाम के तीसरे महीने ! रबी-उल-अव्वल की 12वीं तारीख को इसी दिन हुआ है ! इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग जुलुस निकालकर ख़ुशी मनाते है !

आसान भाषा में कहे ईद मिलादुन्नबी क्यों मनाया जाता है ? तो बता दे हजरत मुहम्मद साहब (मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के जन्म के उपलक्ष्य में ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाया जाता है !

आईये जानते है हजरत मुहम्मद ﷺ के वारे में

यौमे पैदाइस हजरत मुहम्मद ﷺ
हजरत मुहम्मद ﷺ का जन्म 8 जून, 570 ई. 12 रबी अल-अव्वल
वफ़ात (इन्तेकाल) जाहिरी तौर पर 632 632 ई.
उम्र 63 साल
वफ़ात का कारण बुखार
हजरत मुहम्मद ﷺ जन्म स्थान मक्काह (सऊदी अरब)
पिता का नाम अब्दुल्लाह
माता का नाम बीबी आमिनाह
ईद मिलादुन्नबी कब मनाई जाती है 12 रबी अल-अव्वल

 

इस्लामिक यानी कि हिजरी कैलेंडर के अनुसार किस महीने में मिलादुन्नबी का त्यौहार होता है ?
हिजरी कैलेंडर में, तीसरे महीने का नाम रबी उल-अव्वल है ! जैसेे की अंग्रेजी कैलेंडर मेंं तीसरा महीना मार्च का महीना होता हैै ! उसी तरह हिजरी कैलेंडर मेंं रबी अल-अव्वल तीसरा महीना होता हैै इसी महीने की 12वी तारीख को मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाया जाता है !

रबी उल अव्वल महीने का चांद 04 सितंबर 2024 को देखा जाता है तो 05 सितंबर 2024 को रबी उल अव्वल महीने की 1 तारीख है ! रबी उल अव्वल महीने की 12वीं तारीख 16 सितंबर 2024 को है !

ईद मिलाद उन नबी की संक्षिप्त जानकारी

मीलाद उन-नबी अरबी शब्द है ! भारत में उर्दू जानने वाले ईद मीलाद-उन-नबी भी कहते हैं ! मीलाद उन-नबी का नाम इस्लाम के आखरी पैगंबर हज़रत मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्म से जुड़ा हुआ है। आपका जन्म 8 जून, 570 ईस्वी को मक्काह (सऊदी अरब) में हुआ था !

आपके वालिद (पिता ) का नाम अब्दुल्लाह व वालेदा (माता )का नाम बीबी आमिनाह है ! आपका इंतकाल 62 साल की उम्र में 8 जून 632 ई ! को मदीना, सऊदी अरब हुआ था !

मुसलमानों के लिए यह एक महत्वपूर्ण त्यौहार है ! जिसमें लोग पैगंबर के बताए गए रास्ते को याद करते हैं ! इस्लाम का सबसे पवित्र ग्रंथ कुरान तिलावत किया जाता है !

Conclusion Points
सारांश – वर्ष 2024 में, भारत में ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार 16 सितंबर को हो सकता है ! Eid MIlad Un Nabi 2024 Date Is 16 Septembar

अलबत्ता 12 रबी अल-अव्वल 16 सितंबर को हो सकता है . 12 रबी उल अव्वल को भारत में मिलादुन्नबी का त्योहार मनाया जाता है ! और सरकारी छुट्टी भी होती है ! इस बार यह त्योहार जुमेरात (वृहस्पति वार ) को है.! इसलिए इस दिन छुट्टी रहेगी !

ईद-मिलाद-उन-नबी (Eid-E-Milad-Un-Nabi ) या ईद-ए-मिलाद (Eid-Ul-Milad) 16 September 2024 को है! Eid-Milad-Un-Nabi के दिन यानी इस दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लललाहो अलैही व सल्लम ( Prophet Hazrat Muhammad) की विलादत शरीफ यानी जन्म हुआ था!

 

कौन थे पैगंबर हजरत मोहम्मद ?

पैगंबर मोहम्मद का पूरा नाम पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम है ! दुनिया में एक लाख चौबीस हजार पैगम्बर कमोबेश आये ! लेकिन पैगंबर मोहम्मद इस्लाम के सबसे महान नबी और आखिरी पैगंबर है ! उनका जन्म मक्का शहर में हुआ. ! इनके वालिद (पिता) का नाम मोहम्मद इब्न अब्दुल्लाह और दादाजान का नाम अब्दुल मुत्तलिब और अम्मी का नाम (माता का नाम) बीबी आमिना (रज़ियल्लाहु त्आला अन्हा) है ! कहा जाता है कि 610 ईं. में मक्का के पास गारे हीरा नाम की गुफा में उन्हें बही नाज़ील हुई (ज्ञान की प्राप्ति हुई) !

बाद में उन्होंने इस्लाम धर्म की पवित्र किताब कुरआन की शिक्षाओं का उपदेश दिया ! हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने 25 साल की उम्र में खदीज़ा रज़ियल्लाहु त्आला अन्हा से शादी की ! हज़रत खदीज़ा रज़ियल्लाहु त्आला अन्हा निहायत ज़हीन,आली दिमाग, और सूरत व सीरत और इसमत के लिहाज़ से मक्का_(शहर) में सबसे ज्यादा मुमताज थी ! ईनके अब्बु बहुत सा माल छोड़कर फौत हो चुके थे !

और आप भी जवानी में ही विधवा हो चुकी थी ! जब हुज़ुर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से आपका निकाह हुआ ! तब आपकी उम्र 40 साल थी ! यानी की आप हुज़ुर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से उम्र में 15 साल बड़ी थी ! और जब तक हज़रत खदीज़ा रज़ियल्लाहु त्आला अन्हा हयाती तौर पर दुनिया में रही। हुज़ुर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने दुसरा निकाह नहीं फरमाया !

क्यों मनाते हैं ईद-मिलाद-उन-नबी Eid-Milad-Un-Nabi?

मुसलमान पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्म की खुशी में ईद-मिलाद-उन-नबी ( Eid-Milad-Un-Nabi ) मनाते हैं. इस दिन रात भर दुआओं और दुरूदो सलाम का दौर चलता हैं. दिन में जुलूस निकाले जाते हैं ! सुन्नी मुसलमान इस दिन हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के पवित्र वचनों को
पढ़ते हैं ! और याद करते हैं.और अल्लाह की इबादत में मशगूल रहते है ! हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन को ईद-मिलाद-उन-नबी के नाम से मनाया जाता है.

कैसे मनाते हैं ईद-मिलाद-उन-नबी?

पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस के अवसर पर सुन्नी मुसलमानो द्वारा जुलुस निकालकर ख़ुशी का इजहार किया जाता है ! घरों और मस्जिदों को सजाया जाता है.घरों की छतों पर इस्लामी झंडे लगाए जाते है ! खुशबू लगाई जाती है ! नमाजों और क़ुरआन को पढ़ने के साथ-साथ गरीबों को जकात (दान) दिया जाता है ! उन्हें खाना खिलाया जाता है ! जो लोग मस्जिद नहीं जा पाते वो घर में कुरआन पढ़ते हैं ! मान्यता है कि ईद-मिलाद-उन-नबी के दिन कुरआन का पाठ करने से अल्लाह की रेहमत बरसती है !

You Read – फातिहा (इसाले सवाब ) का मुकम्मल सुन्नी तरीका

 

FAQs

आप पाठकों के द्वारा पूछे गए मिलादुन्नबी से संबंधित प्रश्नों को इस आर्टिकल में शामिल किया गया है ! और उसका सटीक उत्तर देने का प्रयास किया गया है !
फिर भी आपके पास इस से रिलेटेड कोई भी सवाल या प्रश्न हो तो आप अवश्य कमेंट बॉक्स में लिखें आपको तुरंत सही जवाब मिलेगा !

प्रश्न – इस साल ईद ए मिलाद में बैंक हॉलिडे होगा या नहीं ?
उत्तर – वर्ष 2023 में मिलादुन्नबी का त्यौहार 16 सितंबर 2024 को होने को है ! और वह दिन जुमेरात जुम्मा का दिन है ! 2024में मिलादुन्नबी का छुट्टी होना तय है !

प्रश्न – 2024 में 12 रवि अव्वल कब है?
उत्तर – अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक 12 रबी उल अव्वल 16 सितंबर 2024 को है ! लेकिन इस्लामिक त्यौहार का तिथि चांद देखे जाने अनुसार तय होता है !

प्रश्न – ईद मिलाद उन नबी की शुरुआत कब हुई ?
उत्तर – 8 जून 632 ई से मिलाद उन नबी का त्यौहार पैगंबर के जन्मदिन पर मनाया जाता है !

प्रश्न – मिलाद उन नबी क्यों मनाया जाता है?
उत्तर – इस्लाम के आखरी पैगंबर हज़रत मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम (आपका) का जन्म दिन के तौर पर मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाया जाता है !

मिलाद उन-नबी एक इस्लामी अवकाश है जो पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन को मनाता है ! यह इस्लामिक महीने रबी अल-अव्वल के 12 वें दिन मनाया जाता है ! मुहम्मद मानवता का मार्गदर्शन करने के लिए ईश्वर द्वारा भेजे गए अंतिम पैगंबर थे ! मिलाद उन-नबी उनके जीवन और शिक्षाओं को याद करने का समय है !

यह विशेष प्रार्थनाओं और उपदेशों के साथ-साथ भोजन और उपहारों के साथ मनाया जाता है ! कई मुसलमानों के लिए मिलाद उन-नबी साल की सबसे महत्वपूर्ण छुट्टियों में से एक है !

Eid MIlad Un Nabi 2023 Some Questions

प्रश्न – 12 रवि अव्वल कब है 2024 ?
उत्तर – 12 रबी उल अव्वल 2024 में 16 सितंबर को है.

प्रश्न – 2022 में ईद मिलादुन्नबी कब मनाया गया था ?
उत्तर – 2022 में मिलादुन्नबी का त्योहार 9 अक्टूबर को भारतवर्ष में मनाया गया था !

प्रश्न – 2023 में ईद मिलादुन्नबी कब मनाया गया था ?
उत्तर – 2023 में मिलादुन्नबी का त्योहार 28 सितंबरको भारतवर्ष में मनाया गया था !

प्रश्न – 12 वफात के तारीख की है?
उत्तर – 12 वफात की तारीख अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 16 सितंबर 2024 को हो सकता है. ! यह चांद देखे जाने के अनुसार तय होता है !

प्रश्न – ईद मिलाद उन नबी क्या है ?
उत्तर – ईद मिलाद उन नबी एक धार्मिक उत्सव है ! जो दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा पैगंबर मुहम्मद के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है !

प्रश्न –ईद मिलाद उन नबी कब मनाया जाता है ?
उत्तर –ईद मिलाद उन नबी रबी-अल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है ! जो इस्लामी कैलेंडर का तीसरा महीना है

प्रश्न – मुसलमान ईद मिलाद उन नबी कैसे मनाते हैं?
उत्तर – मुसलमान इस अवसर को जुलूस आयोजित करके, नात (पैगंबर की प्रशंसा करने वाली नात सरीफ) पढ़कर, उनके जीवन और शिक्षाओं के बारे में उपदेश सुनने के लिए सभाएँ आयोजित करके और दान के कार्यों में संलग्न होकर मनाते हैं !

प्रश्न – क्या ईद मिलाद उन नबी पर सार्वजनिक अवकाश है ?
उत्तर – सार्वजनिक अवकाश के रूप में ईद मिलाद उन नबी का पालन अलग-अलग देशों में अलग-अलग होता है ! भारत में मिलादुन्नबी के दिन गजेटेड हॉलिडे रहता है !

प्रश्न – क्या गैर-मुस्लिम ईद मिलाद उन नबी मनाने में भाग ले सकते हैं ?
उत्तर –हां, ईद मिलाद उन नबी समारोह के दौरान पैगंबर मुहम्मद के जीवन और शिक्षाओं के बारे में भाग लेने और सीखने के लिए विभिन्न धर्म पृष्ठभूमि के लोगों का स्वागत है !

प्रश्न – मुसलमानों के लिए ईद मिलाद उन नबी का क्या महत्व है ?
उत्तर –ईद मिलाद उन नबी मुसलमानों के लिए बहुत महत्व रखता है ! क्योंकि यह पैगंबर मुहम्मद के अनुकरणीय चरित्र, शिक्षाओं और इस्लाम के अंतिम दूत के रूप में ! उनकी भूमिका पर विचार करने का अवसर प्रदान करता है !

प्रश्न – क्या ईद मिलाद उन नबी से जुड़े कोई विशेष अनुष्ठान हैं ?
उत्तर –हालाँकि इस अवसर से जुड़े कोई अनिवार्य अनुष्ठान नहीं हैं,! मुसलमान अक्सर इस दौरान उपवास, दान देना और पैगंबर पर आशीर्वाद भेजने जैसे स्वैच्छिक कार्यों में संलग्न होते हैं !

प्रश्न –मैं किसी को ईद मिलाद उन नबी की शुभकामनाएं कैसे दे सकता हूं ?
उत्तर –आप अपने मुस्लिम मित्रों और परिवार के सदस्यों को ईद मुबारक या हैप्पी मावलिद कहकर शुभकामनाएं दे सकते हैं ! इस शुभ अवसर पर सभी को शांति, प्रेम और आशीर्वाद का संदेश भेजना भी सराहनीय है !